लास वेगास, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूट 91 हार्वेस्ट फेस्टिवल के अंत में प्रस्तुति दे रहे गायक जेसन एल्डीन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान हमलावार द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी अत्यंत भयावह थी।
वेबसाइट ‘हॉलीवुड डॉट कॉम’ के मुताबिक, एल्डीन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर रविवार रात घटी इस घटना पर टिप्पणी की।
‘प्रे फॉर लॉस वेगस’ नामक पोस्ट से पहले पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 से अधिक लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं।
एल्डीन ने कहा, “कल की रात अत्यंत भयावह थी। मुझे अभी तक नहीं पता कि क्या कहूं, लेकिन हर किसी को बस यह बताना चाहता हूं कि मैं और मेरी टीम सुरक्षित है।”
उन्होंने कहा, “मेरी प्रार्थना और आत्मा कल रात पीड़ितों के साथ है। यह मेरे मन को परेशान कर रहा है कि यह उन लोगों के साथ हुआ, जो आनंद लेने आए थे।”
उल्लेखनीय है कि हादसे में 50 से अधिक लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी मारा गया है और अधिकारी बंदूकधारी की एक महिला साथी की तलाश में जुटे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath