लोकप्रियता खोने से डरता हूं : अजय देवगन

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन का कहना है कि वह लोकप्रियता खोने से डरते हैं और जब प्रशंसकों से उन्हें प्यार नहीं मिलेगा, तो इसका उन पर गहरा असर पड़ेगा।

अजय ने आईएएनएस से कहा, “मैं लोकप्रियता खोने से डरता हूं। हां, आप इससे डरते हैं। आपको लोगों से प्यार मिलने की आदत पड़ जाती है और अचानक यह खत्म हो जाए, तो यह मन को गहराई तक प्रभावित करता है।”

उनका मानना है कि कुछ फिल्में कामयाब होती हैं और कुछ नहीं, जब दर्शकों से प्यार मिलता है, तब यह कोई मायने नहीं रखता। यह व्यापार का हिस्सा है।

वह इस समय आगामी फिल्म ‘शिवाय’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म से साय्येशा सैगल अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म ‘शिवाय’ 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493