लोकसभा चुनाव : कांग्रेस की 11वीं लिस्ट जारी

नई दिल्ली-आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी ग्यारहवीं सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की इस सूची में सबसे बड़ा नाम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी का है, जिन्हें कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की कड़पा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने अपनी इस सूची में कुल 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। यह उम्मीदवार आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से हैं। बिहार में कांग्रेस के उम्मीदवारों की यह पहली सूची भी है।

कांग्रेस ने ओडिशा में सबसे ज़्यादा आठ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है जबकि आंध्र प्रदेश की पांच, बिहार की तीन और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस इस चुनाव में इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और गठबंधन की बागडोर भी कांग्रेस के ही हाथों में है। कांग्रेस ने अब तक लोकसभा चुनावों के लिए अपने कुल 231 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493