लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे रजनीकांत (लीड-2)

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने सभी तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, न ही वह किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे।

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने सभी तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, न ही वह किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे।

अपने फैन क्लब रजनी मक्कल मंदरम (आरएमएम) के लेटरहेड पर एक बयान में उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके नाम व तस्वीर का इस्तेमाल किसी के द्वारा वोट मांगने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

रजनीकांत ने कहा, “मैं आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहा हूं। हमारा लक्ष्य तमिलनाडु विधानसभा चुनाव है। मैं लोकसभा चुनावों में किसी पार्टी को समर्थन नहीं करने जा रहा। इसलिए कोई भी मेरे तस्वीर या आरएमएम के चिन्ह का इस्तेमाल समर्थन में या किसी पार्टी के चुनाव प्रचार में नहीं कर सकता।”

68 वर्षीय अभिनेता ने प्रशंसकों से अपील की, “आगामी चुनावों में तमिलनाडु की मुख्य समस्या पानी होगी। कोई भी पार्टी जो केंद्र में मजबूत व स्थायी सरकार बनाएगी और जो योजनाओं के जरिए तमिलनाडु के पानी की समस्या को स्थायी रूप से हल कर सकती है और इसे पूरा करने का आश्वासन दे, उसे समर्थन दिया जाना चाहिए और प्रशंसकों को इसी आधार पर वोट करना चाहिए।”

रजनीकांत 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

रजनीकांत के राजनीति में आने व चुनाव लड़ने को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जाती रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एम.करुणानिधि व जे.जयललिता के निधन से पैदा हुए राजनीतिक खालीपन को भरने के लिए सक्रियता से राजनीति में प्रवेश करने का संकेत दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493