लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं : सलमान खान

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार को इस बात से इनकार किया कि वह किसी राजनैतिक दल के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं या फिर वह खुद लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

सलमान के एक ट्वीट के बाद इस बात की अटकलें लगने लगी थीं कि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने ट्वीट किया, “अफवाहों से उलट, मैं न तो चुनाव लड़ रहा हूं और न ही किसी राजनैतिक दल के लिए प्रचार कर रहा हूं।”

सलमान ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ट्वीट को रिट्वीट किया था जिसमें मोदी ने लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की हुई है।

13 मार्च को मोदी ने अभिनेता सलमान खान और आमिर खान समेत कई फिल्म कलाकारों से अपील की थी कि ‘वे अपने अंदाज में युवाओं को मत देने के लिए प्रेरित करें जिससे हम लोकतंत्र और अपने देश को मजबूती प्रदान कर सकें।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493