लोगों का ‘स्टॉक’ करना पसंद है : प्रियंका

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि सोशल मीडिया पर उन्हें ‘स्टॉक’ किया जा रहा है।

प्रियंका आगामी प्रतिभा आधारित शो ‘इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार’ में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में दिखाई देंगी। इसमें रोहित शेट्टी और करण जौहर जैसे फिल्मकार भी हैं।

वहीं प्रियंका ने कहा, “मैं इस बात से प्रभावित हूं कि आप मेरे बारे में बहुत कुछ जानते हैं। मुझे पसंद है कि लोग इंस्टाग्राम पर मुझे स्टॉक करें, क्योंकि मैं खुद देखती हूं कि कितने लोग मेरी कहानियां और पोस्ट देखते हैं।”

‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493