लोगों के लिए फिर खुली निक्सन लाइब्रेरी, चीनी पवेलियन मुख्य आकर्षण

इसकी मरम्मत का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही इसमें नई गैलरी भी बनाईं गईं हैं।

निक्सन लाइब्रेरी और म्यूजियम की मरम्मत में एक साल का समय लगा और इसमें 1.5 करोड़ डॉलर का खर्चा आया। इसमें बनाई गई नई गैलरी में 70 नई महत्वपूर्ण कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं हैं। पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के ‘ओवल ऑफिस’ की एक सटीक प्रतिकृति और निक्सन के चीन के ऐतिहासिक दौरे की प्रदर्शनी भी शामिल है।

इस संग्राहलय में बनाए गए नए चीनी पवेलियन में आम जनता को 1972 में निक्सन द्वारा किए गए चीनी दौरे की कई झलकियां देखने को मिल रही हैं। इसमें उस मूर्ति को प्रदर्शित किया गया है जिसमें निक्सन और चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झाउ एनलाई हाथ मिला रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493