लोगों को अक्सर लगता है दिल्ली से हूं : कार्तिक आर्यन

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि लोगों को अक्सर लगता है कि मैं दिल्ली से हूं।

हालांकि, कार्तिक इसे प्रशंसा के तौर पर देखते हैं।

अभिनेता ने अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडडब्लू) के ऑटम-विंटर 2018 शो में डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए रनवे पर वॉक की।

उन्होंने कहा, “मैं आधा दिल्ली का हूं क्योंकि मेरे पिता का परिवार यहां से हैं वैसे मैं ग्वालियर का हूं। मुझे नहीं पता कि लोगों को आमतौर पर ऐसा क्योंकि लगता है कि मैं पूरी तरह से दिल्ली वाला हूं। शायद मेरे चेहरे से या जिस तरह से मैं बात करता हूं, लेकिन मैं इसे प्रशंसा मानता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493