लोगों को मुस्कुराते देखना चाहती हैं दीपिका

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने आसपास के लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का जिम्मा ले लिया है।

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने आसपास के लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का जिम्मा ले लिया है।

उनके एक करीबी सूत्र के अनुसार, दीपिका ने अपने टीम के सदस्यों से मुस्कुराने का सचेत प्रयास करने और इसे आदत बनाने के लिए कहा है।

इसके बारे में बात करते हुए दीपिका ने अपने बयान में कहा, “मुस्कुराहट जादुई असर करती है। हमें महसूस भी नहीं होता कि यह हम पर और आसपास के लोगों पर कितना सकारात्मक असर डालती है। जीवन अक्सर तनावपूर्ण हो जाता है और यह महत्वपूर्ण है कि मुश्किल वक्त में भी मुस्कुराने की कोशिश की जाए।”

करियर के मोर्चे पर दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के अभिनेता विन डीजल के साथ फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

वह फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘पद्मावती’ में भी नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493