लोगों को रास नहीं आया केटी प्राइस का नया गीत

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश टीवी शख्सियत और मॉडल केटी प्राइस को टेलीविजन धारावाहिक ‘लूस वीमेन’ पर पेश किए गए अपने डांस ट्रैक ‘आई गॉट यू’ के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी है।

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश टीवी शख्सियत और मॉडल केटी प्राइस को टेलीविजन धारावाहिक ‘लूस वीमेन’ पर पेश किए गए अपने डांस ट्रैक ‘आई गॉट यू’ के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, इससे पहले भी कई मौकों पर गाने की कोशिश कर चुकीं 39 वर्षीया मॉडल ने बुधवार को यह गीत पेश किया, लेकिन दर्शकों को उनकी प्रस्तुति रास नहीं आई, जिसके बाद ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना की गई।

एक दर्शक ने ट्वीट किया, “कैटी, कृपया दोबारा पॉप न गाएं। हम पहले ही पिछले कुछ सप्ताहों से ऐसी बुरी प्रस्तुतियां झेल रहे हैं।”

एक अन्य ने कहा, “वह चीखती हुई प्रेतात्मा जैसी दिखाई देती हैं। बिल्कुल फ्लॉप।”

वहीं, एक ने टिप्पणी की, “इसे देखना तकलीफदेह है। केटी प्राइस तुम गाने योग्य नहीं हो।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493