लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा का कहना है कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी होती है कि उनका काम लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है।
जेसिका की ‘द ओनेस्ट कंपनी’ पर्यावरण की बेहतरी की दिशा में काम करती है। उन्होंने वर्ष 2011 में इसे शुरू किया था और आज उनकी कंपनी का व्यवसाय एक अरब डॉलर रुपये का है। वैसे तो जेसिका को फिल्मों में अपनी अदाकारी और भूमिकाओं के जरिए प्रशंसकों और दर्शकों को प्रेरित करना पसंद है, लेकिन वह अपनी कंपनी के काम से भी बेहद खुश हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अुनसार जेसिका ने कहा, “यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि मैं अपनी किसी भूमिका के माध्यम से दर्शकों से जुड़ पाती हूं।”
उन्होंने कहा, “मैंने मनोरंजन जगत से इतर भी अपने दर्शकों को अपनी कंपनी के माध्यम से सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने की कोशिश की है। हम शिक्षा, समुदाय और उत्पाद के क्षेत्र में काम करते हैं।”
उन्होंने कहा, “आगे बहुत कुछ करना बाकी है और उसी दिशा में काम जारी है।”
dharmpath.com dharmpath