लोग मुझे गंभीर समझते हैं : रफ्तार

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। गायक अनमोल मलिक के साथ लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के लिए गीत का निर्माण करने वाले रैपर रफ्तार का कहना है कि अक्सर लोग उन्हें गंभीर रैपर नहीं मानते हैं।

यह गीत रफ्तार का रैप भी होगा, जबकि अनमोल ने इसे गाया है। इसके बोल विशेष रूप से शो की गति के लिए तैयार किए गए हैं।

रफ्तार का असली नाम दीलिन नायर है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए नया अनुभव है और मैंने इसका आनंद लिया। ‘भाबी जी घर पर हैं’ एक कॉमेडी शो है, जिसे मैं रोजाना ऑनलाइन देखता हूं, क्योंकि मैं लागातार यात्रा कर रहा हूं और मुझे उनका किरदार बेहद पसंद है।”

उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि मैं एक गंभीर रैपर हूं, लेकिन ‘भाबी जी घर पर हैं’ के गीत में मैं मजेदार अंदाज में दिखूंगा। मैं इस गीत पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं।”

‘भाबी जी घर पर हैं’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493