मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता आनंद तिवारी खुश हैं कि विषय-आधारित फिल्मों को लोगों से व्यापक सराहना मिल रही है।
आनंद तिवारी ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षो से लगातार बदलाव हो रहे हैं विशेष रूप से 21 सदी में यह और भी अधिक स्पष्ट हो गया है। लोग धीरे-धीरे विषय-आधारित फिल्मों की सराहना कर रहे हैं। यह केवल आलोचनात्मक सफलता नहीं है, बल्कि व्यावसायिक सफलता भी है, इसलिए यह परिवर्तन शानदार है।”
उन्होंने कहा, “उम्मीद है, जहां तक सामग्री-संचालित फिल्मों का संबंध है यह आगे बढ़ेगा और ये व्यावसायिक रूप से सफल होंगी।”
dharmpath.com dharmpath