भोपाल : राज्य शासन ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग, भोपाल श्री एम.पी. सिंह को निलम्बित कर दिया है। यह कार्यवाही कुछ दिन पहले भोपाल के भारत टॉकीज स्थित आर.ओ.बी. के फुटपाथ (भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ एप्रोच से लगे हुए भाग ) का हिस्सा गिरने के मामले में की गई है। इस घटना के लिए श्री सिंह की संधारण कार्य में लापरवाही पाई।
dharmpath.com dharmpath