लोपेज, कैस्पर फिर साथ-साथ

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और उनके पूर्व प्रेमी कैस्पर स्मार्ट को साथ-साथ देखा गया। इसके बाद से उनके फिर एक होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और उनके पूर्व प्रेमी कैस्पर स्मार्ट को साथ-साथ देखा गया। इसके बाद से उनके फिर एक होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, कैस्पर और जेनिफर को गुरुवार रात होटल कैफे के बाहर देखा गया।

कैस्पर, जेनिफर से मिलने से पहले फिलीमैक स्टूडियोज के जे जेंगा और जेक्यू इवेंट में निक जोनास और जो जोनास के साथ शामिल हुए थे।

एक सूत्र ने बताया, “कैस्पर बहुत खुश थे। उन्होंने निक, जो और रेगी बुश से भी बात की।”

कैस्पर ने इसके बाद लोपेज से होटल कैफे में मुलाकात की, जहां एक पार्टी चल रही थी, जिसमें निक, क्वीन लातिफा और मीक मिल ने प्रस्तुति दी थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493