लोरियल इंडिया देगी विज्ञान की छात्राओं को छात्रवृत्ति

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। लोरियल ने भारत में बारहवीं पास छात्राओं से 13वें युवती विज्ञान छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लोरियल इंडिया 12वीं पास 50 प्रतिभावान लेकिन आर्थिक रूप से वंचित छात्राओं को ढाई-ढाई लाख रूपये की छात्रवृत्ति देगा ताकि वे किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या विश्वविद्यालय से विज्ञान के किसी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकें।

इस बारे में लोरियल इंडिया के महाप्रबंधक जीन-क्रिस्टोफी लेटेलियर ने बताया, “हमें विश्वास है कि दुनिया को विज्ञान की और विज्ञान को महिलाओं की जरूरत है। युवती विज्ञान छात्रवृत्ति कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी युवतियों की सहायता करना और उन्हें विज्ञान से जोड़ना है जो विज्ञान में करियर बनाना चाहती हैं।”

लोरियल इंडिया का युवतियों के लिए विज्ञान कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय लोरियल युनेस्को महिला विज्ञान भागीदारी का विस्तार है। इसने विज्ञान के प्रति जुनूनी 200 युवतियों को सपने साकार करने और विज्ञान में करियर बनाने की आकांक्षा पूरी करने में सक्षम बनाया है।

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए मार्च 2016 में समाप्त शिक्षा सत्र में भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीएम/पीसीबी) में न्यूनतम 85 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास तथा 31 मई 2016 को 19 वर्ष की आयु की युवतियां इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की पात्र हैं। आवेदन 10 जुलाई तक किए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493