लोवरेन, रेबिक और करामारिक की क्रोएशियाई टीम में वापसी

जगरेब, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। फीफा विश्वकप की उपविजेता क्रोएशिया ने यूईएफए नेशंस लीग में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आगामी मैच के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें डेजान लोवरेन, एंटे रेबिक और एंद्रेज करामारिक को शामिल किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी अभी चोट उबर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, क्रोएशिया को नौ अक्टूबर को जॉर्डन से दोस्ताना मैच खेलना है। इसके बाद वह 12 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी। दोनों मैच रिजेका में खेले जाएंगे।

टीम :-

गोलकीपर : लोवरो कालिनिक, डेनिजेल सुबासिक, डोमिनिक लिवाकोविक और कार्लो लेटिका।

डिफेंडर : डोमागोज विदा, डेजान लोवरोन, सिमे वसाल्जको, जोसिप पीवारिक, टिन जेडवेज, माटेज मित्रोविक, बोर्ना बारीसिक, एंटोनियो मिलिक।

मिडफील्डर : लुका मोड्रिक, इवान रेकिटिक, मटिओ कोवाचिक, मिलान बाडेल्ज, मासेर्लो ब्राजोविक, मार्को रोग, मारियो पेसालिक और फिलिप ब्राडेरिक

फारवर्ड : इवान पेरीसिक, एंद्रेज करामारिक, एंटे रेबिक, मार्को पीजासा, डुजे कोप, इवान सेंटिनी, मार्को लिवाजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493