ल्युपिटा पर नस्लीय विविधता को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी!

लॉस एंजेलिस, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ल्युपिटा न्योंगो को लगता है कि उनके ऊपर हॉलीवुड में नस्लीय विविधता को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी है।

ल्युपिटा 2013 में फिल्म ’12 इयर्स अ स्लेव’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली केन्याई-मैक्सिकी अभिनेत्री हैं।

न्योंगो ने स्वीकार किया कि वह अपनी मजबूत स्थिति और प्रसिद्धि का इस्तेमाल फिल्मों में विविध नस्लों के कलाकारों, खासकर महिला कलाकारों की कमी दूर करने के लिए करेंगी।

न्योंग ने वेबसाइट ‘द गार्जियन डॉट कॉम’ के बताया, “फिल्में लोगों को अलग महसूस करने के लिए प्रेरित करती हैं। बहुत कुछ और भी किया जा सकता है। हम कितने अलग हैं, इसकी बजाय जब हमें यह महसूस होता है कि हम कितने समान हैं तो हम एक-दूसरे के प्रति अधिक सहानुभूति रख सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493