मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की प्रमुख फार्माश्यूटिकल्स कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड की कनाडा की सहायक कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने एक रणनीतिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत कनाडा में अपनी पहली ब्रांड दवा जैक्साइन पेश की है।
नॉर्थ कैरोलिना की कंपनी सैलिक्स फार्माश्यूटिकल्स इंक से हुए समझौते ने ल्यूपिन लिमिटेड को कनाडा में इस दवा का प्रचार करने, विपणन करने और बेचने का विशेष अधिकार दिया।
जैक्साइन का उपयोग हिपैटिक एंसेफलोपैथी (एचई) से पीड़ित वयस्क व्यक्तियों की दीर्घकालिक एंटीबायोटिक चिकित्सा में की जाती है। यह रोग लीवर से संबंधित है और सिरोसिस श्रेणी में आता है।
कंपनी ने बताया कि इस रोग में भ्रम, अव्यवस्थित नींद, व्यक्तित्व में बदलाव और कोमा के लक्षण देखे जाते हैं।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, “ल्यूपिन कनाडा में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है और इस लांच से भविष्य में विकास करने का अवसर खुला है।”
dharmpath.com dharmpath