ल्हासा, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। तिब्बत की राजधानी ल्हासा में 2015 के प्रथम 10 महीने में पर्यटकों की संख्या एक करोड़ से अधिक दर्ज की गई। यह जानकारी एक सरकारी आंकड़े में दी गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आलोच्य वर्ष में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या साल-दर-साल आधार पर 11.71 फीसदी अधिक 1.159 करोड़ दर्ज की गई।
शहर के पर्यटन उद्योग को इस दौरान 15 अरब युआन (2.34 अरब डॉलर) की आय हुई, जो साल-दर-साल आधार पर 38.16 फीसदी है।
विदेशी पर्यटकों की संख्या इस दौरान साल-दर-साल आधार पर 11.71 फीसदी अधिक 1,06,400 रही।
पर्यटन तिब्बत का प्रमुख उद्योग है। इसका क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद में करीब 20 फीसदी योगदान होता है। इस साल क्षेत्र में कुल 1.7 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath