‘वंगावीति’ के साथ तेलुगू सिनेमा को अलविदा कहेंगे राम गोपाल

चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने घोषणा की है कि वह अपराध पर आधारित आगामी फिल्म ‘वंगावीति’ के साथ तेलुगू सिनेमा को अलविदा कह देंगे। यह फिल्म 1980 के दशक में विजयवाड़ा के असभ्य व्यवहार के विकास पर आधारित है।

राम गोपाल ने कहा, “फिल्म ‘वंगावीति’ की कहानी वास्तविक, सही और मनोरंजक है। मुझे नहीं लगता कि तेलुगू फिल्म बनाने के लिए इससे बेहतर कोई दूसरी कहानी मिल सकती है।”

उन्होंने कहा, “इसके साथ ही अपना तेलुगू करियर खत्म करना चाहता हूं और इसलिए मैंने फैसला किया है कि ‘वंगावीति’ मेरी आखिरी फिल्म होगी।”

फिल्म की कहानी राम गोपाल वर्मा के निजी अनुभवों पर आधारित है। वह विजयवाड़ा से ताल्लुक रखते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं भले ही विजयवाड़ा में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मेरा ज्यादातर अनुभव विजयवाड़ा का है। मुझे एक छात्र के रूप में विजयवाड़ा के विकास का अवसर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसलिए कोई भी विजयवाड़ा के बारे में मुझसे ज्यादा नहीं जानता।”

यह फिल्म वंगावीति और देवीनेनी परिवार के अलावा, राजीव गांधी, दसारि नारायण राव और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव जैसे राजनीतिज्ञों से प्रेरित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493