‘वंडर वुमन 1984’ में दिखाई देंगी सौंदर्या शर्मा

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ‘रांची डायरीज’ की अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा को अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ में एक किरदान के लिए चुना गया है। गैल गैडोट इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

सौंदर्या ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “इसे मैं एक सपने के साकार होने जैसा कह सकती हूं। इतनी बड़ी फिल्म में अपने सपने के किरदार का मिलना और हिस्सा बनने से मैं काफा उत्साहित हूं। मैं हमेशा ऐसा किरदार निभाने को लेकर सपना देखती थी।”

उन्होंने अपने किरदार की ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर अंत तक शुरू हो सकती है।

पैटी जेंकिन्स द्वारा निर्देशित फिल्म में क्रिस पाइन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ‘वंडर वुमन’ की यह सिक्वल 2019 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493