वकील सैम ‘पात्र’ में खलनायक बने

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पेशे से वकील सैम पॉल आने वाली तमिल फिल्म ‘पात्र’ में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनका कहना है कि उन्हें अपनी पहली फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाकर मजा आया।

सैम ने आईएएनएस को बताया, “निर्देशक जयंतन ने मुझसे फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया था। मेरे रूखे लुक ने मुझे यह मौका दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म का असंपादित प्रिंट देख चुके कुछ लोगों का मानना है कि मैंने जो भूमिका बनाई, उसमें एक वरिष्ठ खलनायक की दरकार थी और मैं इसमें बिल्कुल फिट था।”

सैम को अन्य फिल्मों के भी प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन उनका ध्यान फिलहाल सिर्फ ‘पात्र’ की रिलीज पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493