वजन पर काबू पाने का मतलब खाना छोड़ना नहीं : दीपिका पादुकोण

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं है, बल्कि सही वजन पाने के लिए सही आहार का सेवन करना और रोजाना व्यायाम करना जरूरी है।

दीपिका ने आईएएनएस को बताया, “वजन नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं, बल्कि सही आहार का सेवन करना है। इसमें पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता और फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना शामिल है।”

केलॉग्स इंडिया के साथ जुड़ी दीपिका अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं।

अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते हुए अभिनेत्री ने कहा, “ऐसे आहार का सेवन करें जो स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हो।”

दीपिका फिलहाल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493