वजन बढ़ने से असहाय महसूस करने लगे थे क्रिस

लॉस एंजेलिस, 6 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस प्रैट का कहना है कि टीवी धारावाहिक ‘पार्क्‍स एंड रिक्रिएशन’ के अपने किरदार के लिए वजन बढ़ाने के बाद वह खुद को असहाय महसूस करने लगे थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, क्रिस ने धारावाहिक में एंडी ड्वेयर नाम के मोटे व्यक्ति की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “मैं असहाय हो गया था और भावनात्मक रूप से अवसाद में चला गया था। मुझे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पेश आने लगी थीं और इससे मेरा जीवन प्रभावित हो रहा था।”

वर्ष 2013 में धारावाहिक में काम करने के दौरान क्रिस 136 किलोग्राम के थे और उनको लगता था कि उनके किरदार की लोकप्रियता उनके गोलमटोल शरीर के कारण है।

क्रिस ने पत्रिका ‘मेन्स हेल्थ’ को बताया, “जब मैंने खुद को टीवी पर देखा, तो एक ही वक्त दो बातें मेरे दिमाग में आईं। पहले तो यह कि हे ईश्वर मैं कितना मोटा लग रहा हूं और दूसरी यह कि ओह मैं इससे ज्यादा मजेदार और हास्यास्पद कभी नहीं लगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493