मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता गुरमीत चौधरी आगामी फिल्म ‘वजह तुम हो’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म के एक गीत की शूटिंग के लिए जॉर्जिया रवाना हुए हैं।
फिल्म में ‘जय हो’, और ‘बिग बॉस’ की सना खान और शरमन जोशी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म का निर्देशन विशाल पंड्या कर रहे हैं और इसके निर्माता भूषण कुमार हैं।
फिल्म के बारे में गुरमीत ने कहा, “हम फिल्म के गीत की शूटिंग के लिए जॉर्जिया के लिए रवाना हुए हैं। मैंने यह गीत सुना है। यह बहुत खूबसूरत है। इसके लिए उत्साहित हूं।”
‘3 इडियट्स’ के अभिनेता शरमन जोशी फिल्म में पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि सना इसमें वकील के किरदार में हैं।
‘वजह तुम हो’ का निर्माण टी-सीरीज कर रहा है।
यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath