‘वजीर’ आधुनिक, कुशल फिल्म : अमिताभ

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी नई फिल्म ‘वजीर’ जज्बातों से सजी एक आधुनिक एवं कुशल फिल्म है।

अमिताभ (73) ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “वजीर’ एक कुशल एवं आधुनिक फिल्म है। दो दिमाग, एक साझा काम और शतरंज के एक खेल को कहानी व इच्छा के तानेबाने में बहुत ही खूबसूरती से बुना गया है।”

वह आठ जनवरी को रिलीज होने जा रही ‘वजीर’ के प्रचार में व्यस्त रहे हैं। बिजॉय नांबियार निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर एवं अदिति राव हैदरी भी हैं।

अमिताभ की आगामी फिल्मों में ‘टीई3एन’ भी शामिल है, जिसकी शूटिंग फिलहाल कोलकाता में चल रही है।

रिभू दासगुप्ता निर्देशित व सुजॉय घोष निर्मित ‘टीई3एन’ में महानायक विद्या बालन एवं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगे। यह साल के आखिर में रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493