मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘वजीर’ में फरहान अख्तर व अदिति राव हैदरी के बीच कई कामुक व अतरंग दृश्य हो सकते थे, लेकिन इसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने सेंसर बोर्ड की कैंची के बारे में सोचकर इन्हें स्वयं ही फिल्म से हटा लिया।
एक सूत्र ने कहा कि इन दृश्यों को हटाने की वजह सेंसर बोर्ड की ओर से होने वाली संभावित आपत्ति थी। सूत्र ने कहा, “फिल्म की जरूरत के हिसाब से दोनों को लेकर कुछ बहुत हॉट व अंतरंग दृश्य फिल्माए गए थे। बाद में ऐसा महसूस हुआ कि वे जरूरत से ज्यादा हॉट व अंतरंग हैं।”
पूर्व में हुई फिल्म की एक स्क्रीनिंग के दौरान इन दृश्यों पर लंबा विचार-विमर्श हुआ था और विधु नहीं चाहते थे कि सेंसर बोर्ड फिल्म के लिए कोई समस्या खड़ी करे।
पूर्व में ‘स्पेक्टर’ व ‘चौरंगा’ जैसी फिल्मों के चुंबन व अंतरंग दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची को देखते हुए ‘वजीर’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड को फिल्म का फाइनल प्रिंट दिखाने से पूर्व स्वयं ही ऐसे दृश्यों को हटा लिया।
बिजॉय नांबियार निर्देशित ‘वजीर’ आठ जनवरी को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath