मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। वडाली ब्रदर्स की जोड़ी पुरनचंद वडाली के पोते नवदीप सिंह वडाली आगामी रियेलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आएंगे।
शो में गायिका नीति मोहन, शान और शेखर रवजियानी कोच के रूप में नजर आएंगे।
नवदीप अन्य प्रतियोगियों की तरह ही ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ के लिए ऑडिशन देंगे।
नीति ने एक बयान में कहा, “संगीत एक ऐसा कौशल है, जिसे उभारा नहीं जा सकता, बल्कि यह ईश्वर का वरदान है जो परिवार के खून में ही होता है। हम सभी को नवदीप से काफी आशाएं हैं और हमें उम्मीद है कि वह हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।”
‘द वॉयस इंडिया किड्स’ ‘एंड टीवी’ पर 23 जुलाई से प्रसारित किया जाएगा। शो की मेजबानी जय भानुशाली और सुगंधा मिश्रा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath