वत्सल सेठ को थप्पड़ मार रोईं इशिता

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर – बाजीगर’ में अरुंधति का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इशिता दत्ता टेलीविजन शो के एक सीक्वेंस के दौरान भावुक हो गईं। जब उन्हें अपने सह-कलाकार वत्सल सेठ को थप्पड़ मारना पड़ा।

इशिता ने कहा, “जब यह पता चला कि मुझे उन्हें थप्पड़ मारना है तो मैं इस बात को लेकर थोड़ी परेशान थी, क्योंकि यह मुश्किल था।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, दृश्य के लिए पहली बार मैं उन्हें खुद थप्पड़ नहीं मार सकती थी, वत्सल खुद इसके लिए मना रहे थे। अंत में मैंने बड़ी मुश्किल से उन्हें थप्पड़ मारा, लेकिन इस बात पर मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने रोना शुरू कर दिया और इसके बाद उन्होंने मुझे गले लगाया और मेरा मजाक बनाया ताकि मुझे बुरा न लगे।”

इशिता ने कहा कि यह आखिरी बार था जब उन्होंने अपने सह-कलाकार को थप्पड़ मारा।

इशिता ने बताया, “यह पहली बार नहीं है, जब मैंने अपने सह-कलाकार को थप्पड़ मारा है, लेकिन यह आखिरी बार है जब मैंने किसी को थप्पड़ मारा।”

‘रिश्तों का सौदागर – बाजीगर’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493