वनप्लस 3टी स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक रंग में

बेंगलुरू, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने गुरुवार को कहा कि नवीनतम स्मार्टफोन वनप्लस 3टी का मिडनाइट ब्लैक संस्करण ग्राहकों के लिए सीमित समय तक ही उपलब्ध होगा।

वनप्लस 3टी का मिडनाइट ब्लैक का सीमित संस्करण तीन माध्यमों से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन डॉट इन, वनप्लसस्टोर डॉट इन और बेंगलुरू के वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर पर यह 34,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटे लाओ ने एक बयान में कहा, “हमारे सबसे सफल फोन का नया संस्करण शक्तिशाली हार्डवेयर, तेज और स्मूथ सॉफ्टवेयर के साथ ही बेहतरीन तरीके से गढ़ा गया स्मार्टफोन है।”

यह डिवाइस 129 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल पिछला और अगला कैमरा के साथ आता है। इसमें 3,400 एमएएच की बैटरी लगी है जो इसके पिछले संस्करण से 13 फीसदी अधिक चलता है।

कंपनी ने कहा, “वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक संस्करण 31 मार्च दोपहर 2 बजे से बिक्री से उपलब्ध होगा। इसका प्रीऑर्डर 23 मार्च से लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493