वनिता उमंग कुमार निर्देशक बनना चाहती हैं

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। निर्देशक उमंग कुमार के साथ ‘सरबजीत’ के सेट पर काम कर चुकीं प्रोडक्शन डिजाइनर और उमंग कुमार की पत्नी वनिता उमंग कुमार का कहना है कि एक निर्देशक बनना चाहती हैं।

वनिता ने आईएएनएस से कहा, “हर प्रोडक्शन डिजाइनर या आर्ट डिजाइनर आखिरकार निर्देशन के क्षेत्र में आना चाहता है। फिलहाल मैं अन्य कार्यो में व्यस्त हूं। जब भी मुझे लगेगा कि फिल्म निर्देशन का सही समय है, तब मैं निश्चित तौर पर निर्देशक बनूंगी।”

वनिता फिलहाल ‘सरबजीत’ के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पति से निर्देशन के गुर सीख रही हैं।

वनिता ने कहा, “मैं उमंग से निर्देशन सीख रही हूं। यह मेरे लिए सीखने का समय है। मुझे खुशी है कि उमंग मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं।”

‘सरबजीत’ भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरोपी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला था।

फिल्म में रणदीप हुड्डा, सरबजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे। ऐश्वर्य राय बच्चन ने इसमें सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका निभाई है।

कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में रविवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493