‘वन डायरेक्शन’ में दरार नहीं

लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य लुईस टॉमलिंसन का कहना है कि उनका बैंड नहीं टूट रहा है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार टॉमलिंसन ने कहा, “हमारा बैंड नहीं टूट रहा है, हम साथ हैं और खूब मजे में हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम ज्यादा से ज्यादा संगीत दौरे कर रहे हैं। जुलाई में हम नया दौरा शुरू कर रहे हैं और इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।”

बैंड के दूसरे सदस्य हैरी स्टाइल्स ने भी कहा कि वे बैंड को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई यहां अच्छा वक्त गुजारे।

बैंड के सदस्य लियाम पायने ने अपने साथी जाएन मलिक के बैंड छोड़ने के बाद यह स्वीकार किया था कि इस बारे में बात करना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने हालांकि कहा था, “जाएन के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और उसके भी हमसब के साथ अच्छे संबंध हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493