वन प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाकर्मी सम्मानित

भोपाल :

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री जे.के. मोहंती ने आज प्रदेश के विभिन्न वन मण्डलों में वन सुरक्षा में कार्यरत महिला वन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में वन विभाग को पदक दिलाने वाली 4 महिलाकर्मियों को भी सम्मानित किया।

श्री मोहंती ने वन परिक्षेत्र अधिकारी, बालाघाट सुश्री पायल रजावत, वनपाल माध्यम राष्ट्रीय उद्यान सुश्री गंगी भगत, वन रक्षक, लखनादौन सुश्री सरला पद्माकर, वन रक्षक, विदिशा वन मण्डल सुश्री पुष्पा शर्मा, वनपाल वन मण्डल, कटनी सुश्री शकुंतला गौड़, वनरक्षक, बुरहानपुर सुश्री रूपा मुडिया को सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर वन खेलकूद प्रतियोगिता की पदक विजेता सुश्री सूजी जोसफ, सुश्री रूबी कौर, श्रीमती रजनी सक्सेना और श्रीमती अनुराधा शर्मा को भी सम्मानित किया।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493