वन-मैन बैंड आसान नहीं : यंगर

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। यंगर के रूप में लोकप्रिय वन-मैन बैंड संगीतकार डारियो डार्नेल का कहना है कि सोलो एक्ट करना मुश्किल और आसान दोनों है।

यंगर पिछले महीने भारत दौरे पर आए थे और उस दौरान उन्होंने आईएएनएस से कहा, “यह आसान है, क्योंकि आपको बैंड और किसी नाटक से निपटने की जरूरत नहीं है, लेकिन मुश्किल इसलिए है क्योंकि सभी जिम्मेदारी आप पर होती है और ऐसा मंच थोड़ा उबाऊ हो सकता है। इसलिए इस तरह संगीत लोगों को साझा करना अद्भुत है। आपको प्रशंसकों के साथ लगातार जुड़ना होगा।”

लंदन के इस पॉप स्टार ने बेंगलुरू, गोवा, पुणे और मुंबई में भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। भारत का यह उनका पहला दौरा नहीं था।

उन्होंने कहा, “मेरा अनुभव बदला नहीं है। यह कुछ मजेदार लोगों के साथ आनंददायक अनुभव रहा है।”

अन्य कलाकारों के साथ सहयोग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं जिस एक निर्माता (विंगटिप) को पसंद करता हूं, उसके साथ सहयोग कर रहा हूं। हम अगले साल एक गीत लेकर आ रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493