टैंग लिक्सिन (95) रविवार सुबह एक भीड़भाड़ वाली बस में सवार थे। उसी दौरान उन्होंने पाया कि एक बांका जेबकतरा उनकी जेब टटोल रहा है। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए जेबकतरे के कंधे पर मुक्का जमाया और उसे उसके घुटनों पर ले आए।
टैंग का मुक्का इतना जोरदार था कि जेबकतरा दर्द से कराहने लगा। उसे समझ आ गया कि उसने गलत जेब पर हाथ मारा था। टैंग हार्ड कीगोंग नामक चीनी मार्शल आर्ट के गुरु हैं। वह पिछले दो दशकों से इस मार्शल आर्ट का अभ्यास करते आ रहे हैं।
उम्रदराज टैंग ने बाद में कहा कि वह यह सोचकर चिंतित हो उठे कि कहीं उन्होंने जेबकतरे को चोटिल तो नहीं कर दिया। उनके शिष्यों ने उन्हें आश्वस्त किया कि जेबकतरा बिल्कुल ठीक है और उन्होंने जो किया, वह बिल्कुल उचित है। तब जाकर टैंग ने राहत की सांस ली।
dharmpath.com dharmpath