वरुण किसी की नकल नहीं करते

नोएडा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह किसी भी अभिनेता की नकल करने की बजाय अपनी मौलिकता को पसंद करते हैं।

वरुण ने अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के प्रचार के लिए सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने किसी की नकल करने की कोशिश नहीं की। वैसे भी मैं बॉलीवुड में सबसे युवा हूं। मैं 1990 के दशक की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मैंने सलमान भाई (सलमान खान) आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में देखी हैं। मैंने जॉन अब्राहम की भी सभी फिल्में देखी हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें कि मैंने ‘ढिशूम’ में जॉन की नकल की है, तो मैं यह कहूंगा कि इसमें केवल एक दृश्य है, जहां हम दोनों नारंगी रंगा का अंडरवियर पहने हैं।”

वरुण ने चुटकी लेते हुए कहा, “यहां मैंने उनसे प्रेरणा ली थी, क्योंकि यह अवतार उनकी लगभग हर चौथी फिल्म में नजर आता है। केवल अंडरवियर के रंग बदलते हैं।”

इस फिल्म में वरुण के साथ जॉन अब्राहम और जैक्लीन फर्नाडिस मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अतिथि भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493