वरुण की कुछ नया करने की योजना

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नई फिल्म ‘बदलापुर’ में अपने आक्रामक लुक के लिए सराहे जा रहे अभिनेता वरुण धवन की भविष्य में प्रत्येक फिल्म में कुछ नया आजमाने की कोशिश करने की योजना है।

वरुण ने यहां सोमवार को एक रोड शो के दौरान ‘बदलापुर’ के प्रचार में कहा, “मेरी कुछ बड़ी योजनाएं हैं, लेकिन मैं फिलहाल उनके बारे में बात नहीं करना चाहता। हर फिल्म में कुछ नया करने का विचार है।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म के बाद मेरे पास ‘एबीसीडी 2’ फिल्म है, जो 3डी में फिल्माई गई है। दर्शकों को प्रत्येक फिल्म के साथ घिसा-पिटा नहीं, बल्कि कुछ मजेदार देने का विचार है, ताकि उन्हें लगे कि मनोरंजन का एक नया रूप है।”

श्रीराम राघवन निर्देशित ‘बदलापुर’ 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493