मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग निपटा ली है, जिसमें उनकी जोड़ीदार आलिया भट्ट हैं।
वरुण (29) ने रविवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों व फॉलोअर्स के साथ फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किए।
वरुण ने अपनी एक फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वह फिल्म की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उनकी याद आएगी।
उन्होंने लिखा, “करन जौहर, शशांक खेतान की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का पहला शेड्यूल पूरा। मिस आलिया भट्ट आपने यह मिस कर दिया, लेकिन हमें आपकी कमी खली।”
यह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ व ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद वरुण-आलिया की साथ में तीसरी फिल्म है। वे दोनों करण मल्होत्रा के निर्देशन की आगामी फिल्म ‘शुद्धि’ में भी साथ नजर आएंगे।
धर्मा प्रोडक्शन की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को अगले साल 10 मार्च को रिलीज करने की योजना है।
dharmpath.com dharmpath