वरुण धवन अच्छे, खुशमिजाज शख्स : अपराशक्ति खुराना

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अपराशक्ति खुराना ने अपने सह-कलाकार वरुण धवन की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत अच्छा शख्स बताया है। अपराशक्ति आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण के साथ नजर आएंगे।

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अपराशक्ति खुराना ने अपने सह-कलाकार वरुण धवन की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत अच्छा शख्स बताया है। अपराशक्ति आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण के साथ नजर आएंगे।

अपराशक्ति ने एक साक्षात्कार में कहा, “‘बद्रीनाथ..’ के अधिकांश दृश्यों में मैं वरुण के साथ हूं। उनके साथ मेरे संवाद भी बहुत अधिक हैं। एक अच्छा कलाकार बनने के लिए एक अच्छा इंसान होना बेहद जरूरी है। वरुण एक सफल अभिनेता हैं। साथ ही वह गर्मजोशी से भरपूर एक अच्छे और खुशमिजाज शख्स हैं।”

फिल्म ‘दंगल’ में फोगाट बहनों के चचेरे भाई की भूमिका निभाकर सराहना पाने वाले अपराशक्ति का कहना है कि फिल्म उद्योग में अब उनके दो भाई वरुण और आयुष्मान हैं।

अभिनेता के मुताबिक, हालांकि वह मेहमान भूमिका में हैं, लेकिन फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ उनके दिल के करीब है। शूटिंग के दौरान आलिया, वरुण, डेविड धवन और करन जौहर के साथ उन्हें काम करने में बहुत मजा आया।

अभिनेता ने कहा कि फिल्म ‘दंगल’ में उनके किरदार को दर्शकों द्वारा सराहे जाने की उम्मीद उन्होंने नहीं की थी।

शशांक खेतान निर्देशित हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 11 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493