वरुण धवन जैसा बनना चाहते हैं विशेष

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बाल कलाकार विशेष बंसल टीवी शो ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में छोटे कर्ण का किरदार निभा रहे हैं। उनका कहना है कि वह बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के डांस और एक्टिंग कौशल के साथ उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं।

विशेष बंसल 10 साल के हैं और वह बड़े होकर हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।

मुंबई से फोन पर विशेष ने आईएएनएस को बताया, “मैं वरुण धवन की तरह बनना चाहता हूं। मैं उनके व्यक्तित्व और नृत्यशैली को बहुत पसंद करता हूं। क्योंकि एक्टिंग और डांसिंग मेरा जुनून है, मैं बड़ा होकर हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहता हूं।”

छोटे स्टार ने कई धारावाहिकों जैसे, ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहा’, ‘बेइंतहा’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’, ‘बुढ्ढा’ और ‘देवों के देव..महादेव’ में काम किया है। उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो में भूमिका निभाने के लिए कड़े परीक्षण से गुजरना पड़ा।

विशेष ने अपने अनुभव के बारे में बताया, “मैंने घुड़सवारी, मंत्रों का उच्चारण, केबल वॉक, तैराकी और तीरंदाजी सीखी थी।”

छठी कक्षा में पढ़ रहे विशेष ने बताया, “वह असानी से स्कूल के साथ ही शाम को काम पूरा करने के बाद स्कूल का काम कर लेते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493