वरुण धवन ने टीवी शो में जलवे बिखेरे

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन गणेश महोत्सव के लिए ‘जय गणेश देव’ के माध्यम से टेलीविजन धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ की टीम से जुड़े। यह ढाई घंटे का कार्यक्रम है।

वरुण ने ‘जुड़वा 2’ के ‘सुनो गणपति बप्पा मोर्या’ नामक गीत पर प्रस्तुति दी।

इसमें अभिनेता जितेंद्र भी दिखाई देंगे। वह धारावाहिक के कलाकार मनित जौरा, शारदा आर्य, धीरज धूपर और अंजुम फकीह के साथ ‘आरती’ करते हुए दिखाई देंगे।

इसमे दिव्यांका त्रिपाठी, दीपिका कक्कड़, संजीदा शेख और गौहर जैसे कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम टेलीविजन चैनल जी टीवी पर 2 सितंबर को प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493