वरुण धवन भोजन के शौकीन : बादशाह

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रैपर बादशाह ने कहा है कि उनके दोस्त और अभिनेता वरुण धवन भोजन के शौकीन हैं।

एक टीवी कार्यक्रम ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन-2’ के दौरान बादशाह ने कहा, “वरुण के बारे में कई रहस्य हैं। वह भोजन के शौकीन हैं, बहुत से लोग इसका विपरीत सोचते हैं। वह खूब भोजन करते हैं, उनको इसका ख्याल नहीं रहता कि वह कितना खा रहे हैं। मैं ईमानदारी के साथ जो कह रहा हूं, यह राज की बात है।”

बादशाह ने कहा, “वह (वरुण) भोजन के शौकीन हैं, लेकिन व्यायाम भी बहुत करते हैं और ईमानदारी से करते हैं। उन्हें भोजन को प्यार करते हैं। हमने बटर नान और बटर चिकिन मंगवाया था, लेकिन वह बहुत मेहनती हैं।”

रैपर शो पर डांसर-अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब के साथ दिखाई दिए। वे अपने आने वाले अलबम ‘ओएनई’ के नए सिंगल गाने ‘मर्सी’ का प्रचार कर रहे थे।

‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन-2’ जूम चैनल पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493