वरुण ने ‘शुद्धि’ पर साधी चुप्पी

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। ‘शुद्धि’ में सुपरस्टार सलमान खान की जगह लेने वाले वरुण धवन ने इस फिल्म के बारे में बात न करने का फैसला लिया है।

जल्द ‘एबीसीडी 2’ में नजर आने वाले वरुण ने यहां कहा, “मैं ‘शुद्धि’ के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा। लोगों ने इसके बारे में बहुत कुछ कहा है। मेरा काम अभिनय करना है। सिर्फ बात करने से दाल नहीं गलने वाली, इसलिए मैं बस अभिनय करूंगा और फैसला दर्शकों पर छोड़ दूंगा।”

करण मल्होत्रा निर्देशित ‘शुद्धि’ में वरुण और आलिया भट्ट की जोड़ी है।

पूर्व में इसके निर्माता करण जौहर ने इसमें ऋतिक रोशन व करीना कपूर को लेने की पुष्टि की थी और उसके बाद सलमान को लेने की बात कही गई। पिछले महीने ही करण जौहर ने फिल्म में वरुण और आलिया के होने की पुष्टि की।

वरुण का कहना है कि इस फिल्म में ढेर सारी नई चीजें हैं और इसे लेकर बहुत सारी अफवाहें भी उड़ी हुई हैं। लेकिन मैं यही कहूंगा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यह बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493