मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। वर्तमान में आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता वरुण धवन ने दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की।
वरुण ने तेंदुलकर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में ‘बदलापुर’ स्टार रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म की पोशाक में हैं। वहीं सचिन चेक शर्ट, गहरे नीले रंग का कोट पहने हुए हैं।
वरुण ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “जब जुनैद अंसारी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। यह उनकी फिल्म ‘ढिशूम’ के किरदार का नाम है।”
फिल्म ‘ढिशूम’ 29 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें जॉन अब्राहम, साकिब सलीम और जैकलिन फर्नाडीज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath