वरुण बहुत शर्मीले हैं : आलिया

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के उनके सह-कलाकार वरुण धवन काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी महिला प्रशंसकों से मिलते हैं तो काफी संकोच करते हैं।

आलिया ने कहा, “इन दिनों वरुण के साथ प्रचार के लिए जा रही हूं तो मुझे पता चला कि उनके बहुत प्रशंसक हैं और जब भी कोई लड़की उन्हें नाम से बुलाती है या उन्हें किस आती है तो वह शर्मा जाते हैं।”

आलिया तीसरी बार वरुण के साथ काम कर रही हैं। दोनों ने वर्ष 2012 में फिल्मकार करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों 2014 में ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ दिखाई दिए थे।

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्वल है। करन जौहर द्वारा निर्मित और शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493