वरुण बेवरीज का आईपीओ बुधवार को खुलेगा (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी वरुण बेवरीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) बुधवार को खुलेगा और शुक्रवार को बंद होगा। कंपनी 10 रुपये सममूल्य के 2,50,00,000 इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में उतरेगी। इस निर्गम के लिए प्राइस बैंड शेयर प्रीमियम सहित (ऑफर) 440 से 445 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इसमें 1,50,00,000 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है और वरुण जयपुरिया (प्रमोटर) द्वारा 50,00,000 इक्विटी शेयर और रवि कांत जयपुरिया एंड संस (प्रमोटर) द्वारा 50,00,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की जाएगी। वरुण जयपुरिया एवं रवि कांत जयपुरिया एंड संस संयुक्त रूप से ‘सेलिंग शेयरहोल्डर्स’ हैं।

बयान के अनुसार, इस निर्गम में जनता के लिए 24,500,000 इक्विटी शेयर का नेट ऑफर शामिल है और कंपनी के कर्मचारियों के लिए 5,00,000 इक्विटी शेयर्स आरक्षित हैं। एंकर निवेशक निर्गम की खुलने की तिथि से एक कामकाजी दिन पहले बोली लगा सकते हैं। एंकर निवेशक के हिस्से का एक-तिहाई हिस्सा सिर्फ घरेलू म्यूचुअल फंडों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

यह निर्गम बुक बिडिंग प्रोसेस के माध्यम से लाया जा रहा है। इस सेबी आईसीडीआर रेगुलेशंस के रेगुलेशन 26(1) के मुताबिक तैयार किया गया है। इसके तहत नेट ऑफर का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आनुपातिक आधार पर क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को आवंटित नहीं किया जाता है। इसमें यह प्रावधान है कि कंपनी और बिक्रेता शेयरधारक जीसीबीआरएलएम और बीआरएलएम से विचार-विमर्श कर क्यूआईबी हिस्से का 60 फीसदी समझदारी के आधार पर एंकर निवेशकों को आवंटित कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493