वरुण शर्मा ने बनाई ‘मिस्टर बीन’ शैली की लघु फिल्म

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। यात्रा पर आधारित शो ‘आइस रोड ट्रकर्स, इंडियाज डेडलियेस्ट रोड्स’ बना चुके अभिनेता वरुण शर्मा शीघ्र ही यात्रा पर आधारित अपनी एक लघु फिल्म जारी करेंगे। इसे हॉलीवुड स्टार रोवन एटकिन्सन की 2007 की हास्य फिल्म ‘मिस्टर बीन्स हॉलीडे’ के अंदाज में बनाया गया है।

वरुण को यात्रा और फोटाग्राफी का बेहद शौक है।

वरुण ने एक बयान में कहा, “मैं मिस्टर बीन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और हमेशा से एक लघु फिल्म बनाना चाहता था, जैसी उन्होंने ‘मिस्टर बीन्स हॉलीडे’ में किया है। इसलिए जब मुझे यह मौका मिला तो मैंने सोचा कि क्यों न इस मौके का लाभ उठाकर अपनी लघु फिल्म बनाऊं।”

उन्होंने कहा, “यह एक ट्रैवल डायरी है और इसे बिना ज्यादा तैयारी के अचानक शूट किया गया है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह पसंद आएगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493