वरुण सूद ‘एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस’ से जुड़े

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध वीडियो जॉकी वरुण सूद टीवी रियलिटी शो ‘एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस’ में भाग लेकर अपनी मानसिक शक्तियां दिखाएंगे।

एक बयान के अनुसार, इस शो में दिव्या अग्रवाल, रिया सुबोध, अकांक्षा शर्मा, ओमप्रकाश मेहरा भी भाग लेंगे।

टेलीविजन शो निर्माता और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी विकास गुप्ता शो के प्रतिभागियों के दिमाग से खेलेंगे।

एमटीवी पर 20 अक्टूबर से प्रसारित होने वाले इस शो में प्रतियोगी पैसे या दिल के लिए नहीं लड़ेंगे बल्कि जीवन के बुनियादी साधनों के लिए जद्दोजहद करेंगे।

शो में जोड़ा गया दिलचस्प तत्व ‘मास्टरमाइंड’ है। उसके पास प्रतिभागियों की निगरानी करने के लिए सभी प्रकार के साधन होंगे और वह बिना किसी नियम के प्रतिभागियों को शो से बाहर भी कर सकता है। मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ही होंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेत्री सारा खान भी शो में प्रवेश कर सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493