वरुण सोबती की मां की भूमिका निभाएंगी मिताली

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। इस वर्ष की शुरुआत में पहले बेटे रुद्रांश का स्वागत कर चुकीं अभिनेत्री मिताली नाग आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के साथ अभिनय क्षेत्र में वापसी कर रही हैं।

धारावाहिक में वह वरुण सोबती की मां की भूमिका में दिखेंगी।

‘अफसर बिटिया’ में अपनी भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली मिताली ने कहा, “मैंने गर्भावस्था के आठ महीने तक काम किया था और अब पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हूं। मैं पर्दे पर मां की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि अब मैं असलियत में इन भावनाओं से जुड़ सकती हूं।”

उन्होंने कहा, “नई मां के तौर पर मैं पूरी तरह पर्दे पर अपनी भूमिकाओं को जोड़ सकती हूं। मेरे पति बहुत सहयोगी रहे हैं और इस शो के साथ वापसी से मुझे खुशी है।”

शिवानी तोमर द्वारा अभिनीत ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ का प्रसारण जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493